आज का राशिफल 19 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Dec 19, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलने की सम्भावना है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर नियंत्रण रहेगा, जिसका असर आपकी बचत पर दिखाई देगा।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णयों पर भरोसा रखें। जटिल मुद्दों का आप सरलता से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपनी दिनचर्या को लेकर समय सारणी बनायेंगे परन्तु उसका पालन करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यावसायिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को नियंत्रित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र का कोई रुका काम आज पूरा होगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- माता की सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। मेहमानों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर नजर आयेंगे। भाई अपनी बहनों को कोई कीमती उपहार देंगे।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी करीबी की आर्थिक मदद करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। परिजन आपके मेहनती और परिश्रमी स्वभाव से प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चे करियर को लेकर घर के बड़ों का मार्गदर्शन लेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ थोड़ा कम रहेगा। आज व्यापार में धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले कुछ समय से अधिक मजबूत रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरूरत है। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम सम्भाल कर करें, अन्यथा चूक होने की सम्भावना है। फैक्ट्री की प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नयी मशीनरी खरीदेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा करने में शिक्षकों की मदद मिलेगी। भाग्य की मदद से आज आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising