आज का राशिफल 24 सितंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होगी। अगर प्रॉपर्टी संबंधी यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के मध्यस्थता के द्वारा मामले का समाधान निकलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पैसे का लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यावसायिक मुद्दों पर उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। संतान की दिनचर्या में भी सुधार आएगा। विद्यार्थी शिक्षा से सम्बंधित किसी नए विषय को सीखने में अपनी रुचि जाहिर करेंगे। कुछ बनते कामों में रूकावट आने से मन उदास होगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर नज़र रखें। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर धैर्य और बुद्धि दिखाने की आवश्यकता है, जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय हानि का कारण बनेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अपनी योजनाओं को कुछ समय के लिए स्थगित करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। किसी छोटी सी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कारोबारी क्षेत्र में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के परिश्रम से उच्च अधिकारी और सहकर्मी प्रभावित होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के जीवन में प्रेम सम्बन्ध दस्तक देगा। आज शुरू किये गए लगभग सभी काम सुचारू रूप से संपन्न करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बल पर कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ शाम को शॉपिंग का प्रोग्राम बनाएंगे। खर्चों की अधिकता बढ़ सकती है। त्वचा सम्बन्धी रोग परेशान करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और कार्यकुशलता के सभी कायल होंगे। कला और साहित्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, आज चोट लगने की आशंका है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने सभी रुके कामों को पूरा करने में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान को शिक्षा में चल रही किसी परेशानी से मुक्ति दिलवाने में मदद करेंगे।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में कोई जरुरी मशीनरी ख़राब होने के कारण आपकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की उत्पादकता काम होगी। प्रॉपर्टी सम्बन्धी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। काम की व्यस्तता के बावजूद आप अपनी पसंद के कार्यों के लिए समय निकालने में सफल होंगे। पति- पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देंगे, जिससे उनके संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बिना सोचे-समझे बोलना आज आपके लिए नकारात्मक सिद्ध होगा। अपनी व्यस्तता भरी दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करने में सफलता मिलेगी। निवेश सम्बन्धी कामों को आज स्थगित करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की संगती पर नज़र रखने की जरुरत है। अकारण ही खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in