आज का राशिफल 12 सितंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियां आपके नियंत्रण में रहेगी। बहुत दिनों से लंबित अपने व्यक्तिगत कामों को आज पूरे ऊर्जा और जोश के साथ पूर्ण करेंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्रता से लिए गए निर्णय के कारण भविष्य में पछताना पड़ सकता है, इसलिए जो भी निर्णय ले सोच-समझ कर और अनुभवी व्यक्ति की सलाह के साथ लें। व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों की सलाह को अनदेखा करना नुकसान का कारण बनेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव दिखाई देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी, जिस कारण अपने निजी कामों पर स्थगित करना पड़ेगा। संतान पक्ष विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपनी इच्छा आपके सामने जाहिर करेगा।
उपाय- सफेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी भी क्षेत्र में की गयी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों के सामने अपने विचारों को खुल कर रखेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। युवा आज किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति बन सकती है। अनजान व्यक्तियों पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को सहकर्मियों के साथ बहसबाजी करने से बचें। घर के बड़ों का आज के दिन का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल संपत्ति की खरीद बेच करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। करीबी रिश्तेदार के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। साझेदारी के व्यापार में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,परन्तु निश्चिंत रहे बड़े भाई और मित्रों की सहायता से समय पर सभी काम पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। आज व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News