आज का राशिफल 11 सितंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 10:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज पैसा उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे व्यवहार से सहकर्मी और उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे।
उपाय-सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा विशेषकर कपड़ा व्यापारियों को उम्मीद से अधिल लाभ मिलने की सम्भावना है। कुछ दिनों से स्वास्थ्य सम्बन्धी चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन राशि बैंक में जमा करेंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में बहुत दिनों से जिस डील को प्राप्त करना चाहते थे, आज वह आपको मिलेगी। परिवार के सदस्यों की अपेक्षा आपसे अधिक रहेगी, जिनका निर्वाह आप बखूबी करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। रिश्तेदारों के साथ व्यापार न करें, अन्यथा किसी बात को लेकर मन में कड़वाहट आ सकती है। क्रोध में आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को धैर्य और अनुसशित होकर पढ़ाई करने की जरुरत है। घर में किसी बुजुर्ग महिला को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई-बहन के बीच चल रहा मतभेद माता की मदद से सुलझ जायेगा।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है वर्ना महीने के अंत में आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- गोल्डन पेन इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। रोजमर्रा की दिनचर्या से ऊब महसूस करेंगे। आज कुछ समय अपने लिए निकालने की जरूरत है। नौकरी में चल रही परेशानियों से मुक्ति अभी नहीं मिलेगी। कुछ नया करने से पहले उसके परिणामों का अच्छे से आंकलन कर लें।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थी आज ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ करेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे, जो आपके पक्ष में रहेंगे। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आज से किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News