आज का राशिफल 28 अगस्त, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Aug 28, 2023 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी भी क्षेत्र में की गयी मेहनत के पूर्ण परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थों की मदद से स्थगित कार्यों को पूरा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। बाहर के खानपान से बचें अन्यथा पेट सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा योगदान रहेगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल किया जा सकता है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आपका शांतिप्रिय स्वभाव आपको आसपास के सभी लोगों के बीच प्रसिद्धि दिलवाएगा।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। सोचे हुए सभी काम सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारी खुले दिल से आपकी प्रशंसा करेंगे। आय में वृद्धि या पदोन्नति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में नया निवेश करने से बचें। अनावश्यक वस्तुओं पर बढ़ते खर्चे आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। घर में कोई कीमती चीज़ गुम हो सकती है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में पूरी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा। वाणी में सौम्यता आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को आज कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापारिक साझेदार से अचल संपत्ति की खरीदारी को लेकर कुछ चर्चा होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- माता लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ चर्चा करेंगे। अपनी व्यापारिक योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। व्यापारिक क्षेत्र में आपको अपनी ईगो के चलते कोई नुकसान हो सकता है। घुटनों का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- काले तिल दूध में मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। शाम को रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आंखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन हो सकता है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। शुभ कार्यों में आज धन व्यय हो सकता है। दोस्तों पर पैसा खर्च करेंगे। शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। दिनचर्या में नीरसता आने के कारण विद्यार्थी नया करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising