आज का राशिफल 24 अगस्त, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Aug 24, 2023 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने की जरूरत है। निजी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान को उच्च शिक्षा में मिली सफलता आपके लिए संतुष्टिदायक रहेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अचानक हुई कुछ नकारात्मक घटनाएं आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है। विपरीत परिस्थिति में आशावादी बने रहना ही एक अच्छे व्यक्ति का गुण है। आज सभी रुके कामों को पूरा करने के लिए अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी और अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्व ही प्राप्त कर लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज खुशखबरी मिल सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। महत्वकांक्षी स्वभाव वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आपके प्रतिद्वंदी लाख कोशिशों के बाद भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाने की कोशिश करें।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में विस्तार के लिए नयी रूप रेखा तैयार करेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रोज एक ही दिनचर्या से विद्यार्थी ऊब जायेंगे, रचनात्मक कार्यों में उनकी रूचि बढ़ेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर के रख-रखाव संबंधी कार्यों में दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। आर्थिक मुद्दों पर सफलता मिलेगी। घर के माहौल सुखद रहेगा। आय में वृद्धि होगी परन्तु अचानक कोई ऐसा खर्चा आएगा जिस में कटौती करना संभव नहीं होगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जटिल मुद्दों पर अधिक सोचने के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमताओं पर पड़ेगा। करीबी रिश्तेदारों के बीच संबंधों में मतभेद आ सकता है।
उपाय- कानों में केसर लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज शुरू किये सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। अनचाहे खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं परन्तु रुका पैसा वापस मिलने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महिला कर्मचारी के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। व्यापार में साझेदार को लेकर आपके मन में स्वार्थ की भावना आने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising