आज का राशिफल 21 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 07:11 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति का मुकाबला अपनी सूझ-बूझ और योग्यता से करने में सक्षम रहेंगे। सोच को सकारात्मक रखना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिनभर काम को लेकर व्यस्त रहेंगे, परन्तु शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका भी मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। घर में किसी बुजुर्ग महिला के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। आज कुछ धन भविष्य के लिए जमा करने के सफल रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी मुश्किल स्थिति इसे बाहर निकलने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, परन्तु शाम तक सभी परिस्थितियां आप अपने पक्ष में कर लेंगे। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी आएगी। घर का माहौल सुखद और आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। रुके कामों को गति प्राप्त होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। युगल प्रेमी परिणाम सूत्र में बंधने का विचार बना लेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहिए है तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होने जा रहे है तो उस प्रोजेक्ट के बारे में अच्छे से अध्ययन अवश्य कर लें। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी की किसी डील के फाइनल हो जाने से अच्छा मुनाफा मिलने की सम्भावना है। लम्बे समय से किसी बात को लेकर चल रही कोई गलतफहमी आज दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। किसी कुछ गुप्त बातें अपने मित्रों के साझा करेंगे। कारोबार के लिए बनाई गयी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

