आज का राशिफल 8 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी की मदद से किसी महत्वपूर्ण योजना को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी। पिता के साथ छोटी सी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बच्चों का आज ध्यान रखने की आवश्यकता है, खेलते समय उनको चोट लगने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है। आज कोई नया काम शुरू न करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है।
उपाय- घर से बाहर निकलते समय माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिनभर जोश और उत्साह के साथ व्यतीत करेंगे। संतान की शिक्षा को लेकत कोई बड़ा कदम उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में मजबूती आएगी। युवाओं को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यवसाय में नया निवेश करने से उसके हर पहलुओं पर विचार करें। पैसों के लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज सफलता मिल सकती है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मन की उलझनों को किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से दूर करेंगे। अनावश्यक वस्तुओं आर खर्चा बढ़ सकता है। बाहर के खान-पान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रुके कामों को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भविष्य की योजनाओं पर अमल करने का सही समय है। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन भर सुख-शांति का अनुभव करेंगे। व्यापार के लिए की गयी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी मेहनत और परिश्रम की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे। पूरा उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ फलदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विदेश में पढाई को इच्छुक व्यक्तियों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकता है।
उपाय- प्रतिदिन शहद खा कर घर से बाहर निकलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News