आज का राशिफल 4 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Jun 04, 2023 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यक्तिगत कामों में दूसरों का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। संपर्कों में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढाई में कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। माता के स्वास्थ्य की लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मामूली लापरवाही भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। खान-पान में परहेज रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से सम्बंधित रोग परेशान कर सकता है। कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी। संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज किसी से व्यर्थ की बहसबाजी में न पड़ें।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज ससुराल पक्ष से हर क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। संतान विदेशी भाषा सीखने में अपनी रुचि दिखाएंगे। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ और सहकर्मियों की मदद से अपने आज के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।
उपाय- माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, परन्तु परिणाम उचित न मिलने के कारण मन उदास होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ परेशानियों को साझा करने से मन हल्का महसूस करेंगे।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कलात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा आज कामों में अधिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप बखूबी करेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए खरीदारी करेंगे।
उपाय- मंदिर में गाय का घी दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आत्मचिंतन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन रहेगा। अपनी पिछली गलतियों के बारे में विचार कर उनको सुधारने की कोशिश करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज शुरू किये गए सभी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ अनबन आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मित्रों के साथ लम्बी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- प्रतिदिन शहद खा कर घर से बाहर निकलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising