आज का राशिफल 26 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, May 26, 2023 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुका हुआ व्यक्तिगत काम किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सलाह से पूरा होगा। मांगलिक कार्य से सम्बंधित ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन मिले जुले परिणाम लेकर आया है। संतान की शिक्षा को लेकर कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। व्यापार में मनोवांछित लाभ प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिनभर जोश और उत्साह में व्यतीत होगा। शाम तक कोई रुका काम पूरा होने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर के किसी बड़े को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता आपको शाम तक शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगी। सरकारी कामों में अड़चने आ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देना हानिकारक सिद्ध होगा।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास आज उच्च का रहेगा। बिना सोचे बोलने के कारण खुद को किसी मुसीबत में फंसा सकते हैं। किसी को दिया उधार आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यावसायिक मुद्दों पर सोच-समझ कर काम करें। पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। व्यवसाय के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। आज अनावश्यक वस्तुओं पर खर्चा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी दिखाई देगी। खान-पान में सावधानी बरतें।
उपाय- काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सहायता से प्रॉपर्टी की कोई डील फाइनल करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी और उनके साथ किसी साहसिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


 

Niyati Bhandari

Advertising