आज का राशिफल 25 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कुछ अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी उदासी भरी हो सकती है। करीबी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के समक्ष अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के माध्यम से नयी-नयी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में आपकी स्कीम ग्राहकों को लुभाने में कामयाब होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिना कारण कोई चिंता आपको सताएगी। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी गतिविधियां बढ़ेगी जो आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए कुछ नए आधुनिक संसाधनों पर पैसा व्यय करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे मन-मुटाव को सुलझाने में सफल रहेंगे। घर में किसी कीमती चीज के खोने का डर बना रहेगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में हर प्रकार की रुकावटों का सामना करने के लिए घर के किसी बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी। प्रॉपर्टी के पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उनकी अच्छी तरह से जांच कर लें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार के लिए नयी मशीनरी खरीदने की योजना बनायेंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ प्रॉपर्टी से सम्बंधित विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और वे अपने रिश्ते के भविष्य पर विचार कर सकते हैं।

उपाय- कौवों को रोटी दें।


मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान को उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए दी गई परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाये रखेंगे। मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News