आज का राशिफल 20 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, May 20, 2023 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार की परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सोचे हुए सभी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। भावुक होकर किसी महत्वपूर्ण फैसले लेने की कोशिश करेंगे तो नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। निजी जिम्मेदारियों में वृद्धि होने के कारण कारोबार पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने का मौका मिलेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी दस्तावेज के इस्तेमाल में और हस्ताक्षर करते हुए आज सावधानी बरतें। किसी प्रलोभन में आकर कारोबार में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। अपनी वाणी में मधुरता लाने की कोशिश करें, अन्यथा अपने बनते काम बिगाड़ लेंगे।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। व्यापार में अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी। युवाओं को अपने करियर में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आलस्य को आज अपने पर हावी न होने दें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी और माता के मध्य अनबन होने की संभावना बनती है। युगल प्रेमियों के बीच व्यर्थ की बातों को लेकर अनबन हो सकती है।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। कुछ मानसिक परेशानियां अनिद्रा का कारण बन सकती हैं।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी करीबी की बाते आपको आहात कर सकती है। शॉर्टकट से अधिक पैसा कमाने के चक्कर में अपने पास रखा पैसा भी गंवा सकते हैं, सावधानी से निवेश करने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव नजर आयेंगे। परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अधिक ही अपेक्षाएं होगी, जिनको पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। मसालेदार भोजन करने से पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising