आज का राशिफल 2 मई, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों के वेतन में आज वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। संतान का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी से लिए हुए कर्जें से आज मुक्ति मिलेगी। व्यापार में नए संपर्क स्थापित करेंगे। मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छुपी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान निकाल पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युगल प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा। दूर रह रहे किसी परिजन से कोई सुखद समाचार मिलेगा। भाई-बहन के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान की उच्च शिक्षा के लिए बचत की योजनाओं पर थोड़ा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आज किसी से बेवजह की बहसबाजी में न पड़ें।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा। पेट सम्बन्धी किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज अपनी वाणी में सौम्यता रखें।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों का सामना धैर्य से करने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के रुके कामों को शुरू करने के लिए कुछ योजनाएं बनायेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी मांगलिक काम को संपन्न करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन आपको पसंद नहीं आएगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News