आज का राशिफल 3 अप्रैल, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Apr 03, 2023 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
  
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आसपास के लोगों का उम्मीद से अधिक सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर दृढ़ रहें। आय के नए साधन मिलेंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार को लेकर छोटी यात्रा हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष के आचरण से आप संतुष्ट रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने स्वभाव में आलस्य महसूस करेंगे। कारोबार में लाभ की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों की कार्य कुशलता से अधिकारी गण प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। उधार सम्बन्धी व्यवहारों को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही नुकसान का कारण बनेगी। अचानक बैठे-बिठाए धन लाभ होने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। घरेलू मामलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। बाहर के खानपान के कारण एसिडिटी हो सकती है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी भी प्रकार के तनाव से मुक्ति पाने लिए कलात्मक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करें। पुराने निवेश आज लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करना आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनी में दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को भी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में रुकी डील को गति मिलेगी। सोच में निराशा को जन्म न लेने दें।
उपाय- कामों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहने के कारण पारिवारिक जीवन को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। कारोबार में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। युगल प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने से आपके व्यावसायिक जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी। खर्चों का अनियंत्रित होना आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising