आज का राशिफल 10 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Mar 10, 2023 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। लंबित कार्यों को गति प्राप्त होगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक कार्यों की रूपरेखा बना कर काम करने से सोच से अधिक सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद बेच सम्बन्धी कोई योजना आज फलीभूत हो सकती है। विद्यार्थी मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापारिक मोर्चे पर आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय सफल रहेंगे। किसी धार्मिक संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमताओं पर अधिक भरोसा रखें।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा आलस से भरा रहेगा, जिस कारण घर के कुछ जरुरी कामों को पूरा नहीं कर पाएंगे। आज अहंकार को खुद पर हावी न होने दें, अन्यथा घरेलू और व्यापारिक जीवन दोनों जगह इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।  
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज शुरू किये सभी काम शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। दूसरों के निजी मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। कारोबार में विरोधियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय की तुलना में खर्चों की अधिकता आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलेगा। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति पर नज़र रखने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धी आपके खिलाफ कोई योजना बनाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहने की जरुरत है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय में अपनी कार्यकुशलता से कुछ जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक देगा। बाहर के खानपान के कारण पेट में एसिडिटी की शिकायत रहेगी।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों की तलाश आज समाप्त होगी। घर की साज-सज्जा में कुछ पैसा व्यय कर सकते हैं।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


 

Niyati Bhandari

Advertising