आज का राशिफल 7 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 03:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके सरकारी कामों को गति प्राप्त होगी। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में किसी नई योजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिनसे निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय करेंगे। व्यापार में साझेदारी के साथ पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति में माता का सहयोग आपकी हिम्मत को बढ़ाएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के करियर से सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मोटापे को कम करने के लिए व्यायाम का सहारा लेंगे।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबारी गतिविधियों में अधिक मेहनत करनी होगी। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। कारोबार में विरोधी पक्ष आपके लिए कुछ परेशान खड़ी कर सकते हैं। युवा सोशल मीडिया में अधिक सक्रिय रहेंगे।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला से जुड़े व्यक्तियों को आज सोशल मीडिया के माध्यम से ख्याति प्राप्त होगी। विद्यार्थी अपने किसी कमजोर विषय पर काबू कर पाने में सक्षम होंगे। त्वचा में किसी प्रकार की एलर्जी परेशान कर सकती है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखने में सक्षम रहेंगे। संतान से शिक्षा के क्षेत्र में कोई सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी अजनबी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक होगा।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काम से सम्बन्धित छोटी यात्रा की योजना बनायेंगे। बाहर के जंक फ़ूड को खाने के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान करेगा। घर और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने में आपको सफलता मिलेगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। नकारात्मक प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी नज़र आएगी। भाइयों के साथ भी किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News