आज का राशिफल 2 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Mar 02, 2023 - 12:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज शुरू किये गए सभी कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भाग्य आज हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। अनावश्यक यात्रा को टालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन संचय करेंगे।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज सामाजिक मेलजोल में व्यस्त रहेंगे, कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाक़ात हो सकती है। आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। शादीशुदा व्यक्तियों की ससुराल पक्ष के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है। अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से पेट से सम्बन्धी कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिजनों के सहयोग से व्यापार के विस्तार की योजना बनायेंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी नज़र आएगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचात्मकता गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। माता और पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान को किसी परेशानी से बाहर निकलने में उसकी मदद करेंगे। आलस्य के कारण कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज सफलता मिलेगी। पैर या घुटनों में दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बेकार की गतिविधियों में पैसा बर्बाद न करें। बनते कामों में विघ्न आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आज किसी नई जगह पर निवेश न करें।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिन की शुरुआत पूरे जोश और उत्साह के साथ होगी। कारोबार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के रुके मामले आज हल हो सकते हैं। मित्रों के साथ फ़ोन पर किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

Niyati Bhandari

Advertising