आज का राशिफल 16 फरवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Feb 16, 2023 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए कुछ नए विचार आ सकते हैं, परन्तु उनको क्रियान्वयन करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। रुके सरकारी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज त्वचा सम्बन्धी रोग परेशान करेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर दिल की बजाय दिमाग से काम लें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की सम्भावना है। व्यापारिक यात्रा को कल तक के लिए स्थगित करना एक बेहतर फैसला होगा।
उपाय-  माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ होगा जिससे अपने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय-  पीले रंग के फूल भगवान को अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में आपके विरोधी आपसे हाथ मिलाएंगे। जटिल समस्याओं को अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और विवेक से निपटाने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के अटके फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं।
उपाय-  नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम के कारण उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की संगति पर नज़र रखने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। बहुत से व्यापारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को हलवा पूरी खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को किसी बड़े स्टेज में परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आलस के कारण कुछ जरुरी कामों को नज़रअंदाज करने से बचें। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णयों पर भरोसा करें।
उपाय-  लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा के लिए किसी पॉलिसी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। घर के बड़ों की सलाह आपके रुके कामों को पूरा करने में सहायक होगी। व्यापारियों को आय के कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं।
उपाय-  कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। जल्दबाज़ी और थोड़ी सी लापरवाही के कारण कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी परेशानी से बाहर निकलने में करीबी रिश्तेदार की मदद करेंगे।
उपाय- काले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। अचानक किसी पुरानी मित्र का फ़ोन आने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising