आज का राशिफल 6 फरवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Feb 06, 2023 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नयी व्यावसायिक परियोजनाओं में निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आज किसी से भी बातचीत के दौरान अपशब्दों के बोलने से आपको ही नुकसान होगा, इसलिए वाणी में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सोच-समझ कर नया व्यापार किया जा सकता है। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आज व्यावसायिक कार्यों में आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से बातचीत के दौरान शब्दों का सही प्रयोग करें। विद्यार्थियों को किसी विषय को समझने में उसके मित्र सहायता करेंगे। परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बनायेंगे।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक गतिविधियों में आज तेजी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभकारी रहेगा।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक विचारों से सहकर्मी प्रभावित होंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान का बदलता व्यवहार आपके लिए चिंता का विषय बनेगा। युवा अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। कारोबार में कुछ दिनों से अस्त-व्यस्त चल रही स्थिति आज कंट्रोल में आ जाएगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे उनके संबंधों में मजबूती आएगी। खुद की दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में महिला कर्मचारी के साथ वाद-विवाद आपकी छवि खराब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के कम सहयोग के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जायेंगे।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें



 

Niyati Bhandari

Advertising