आज का राशिफल 23 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Jan 23, 2023 - 04:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारिक चुनौतियों का सामना करेंगे और उनका सूझबूझ से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ भरा दिन रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, उनको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। माता की सलाह से किसी रुके काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में आपकी मेहनत के कारण निर्धारित लक्ष्यों से अधिक लाभ प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। बिना सोचे-समझे बोलने के कारण कुछ बनते कामों में रुकावटें खड़ी होंगी। विद्यार्थी कंप्यूटर में कुछ नया सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने का मन बना सकते हैं। संचार के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आज जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नवविवाहित दंपतियों को संतान से सम्बंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन भी संभव है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है। परन्तु अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग आपको पूरा मिलेगा। व्यापार में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात होगी, वे आपके व्यापार में चल रही समस्याओं का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे। बच्चे खेलकूद में अपना अधिकतर समय व्यतीत करेंगे। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- प्रतिदिन शहद खाकर घर से बाहर निकलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising