आज का राशिफल 21 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Jan 21, 2023 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्य कुशलता से अधिकारी प्रभावित होंगे। युवा अपने करियर को बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनका निर्वाह आप अच्छे से करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज शुरू किये गए सभी काम पूर्ण करेंगे, इस कारण आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। घर के बड़ों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में निर्धारित कुछ योजनाओं को घर के अनुभवी सदस्य की सलाह से बल मिलेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारियों को जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। किसी रुके हुए काम के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवाओं को नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। अविवाहित व्यक्तियों को आज कोई शुभ खबर मिल सकती है। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को विपरीत परिस्थिति में धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको अपने खान पान की आदतों को सुधारने की आवश्यकता है।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। क्रोध और आवेश में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मन किसी अनजान बात को लेकर विचलित रहेगा। आज नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। रुके कामों को पूरा करने में भाइयों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में कुछ दिनों से चल रही कठिनाइयों का समाधान मिलेगा।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising