आज का राशिफल 19 जनवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार के निर्णयों में जल्दबाज़ी न दिखायें। कुछ दिनों से व्यापार में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। कोई रुका काम बनता नज़र आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने परिश्रम से आज के लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार का आपके काम में हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों का उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सकारात्मक विचारों से सभी जटिल समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। भाई-बहन के बीच वाद-विवाद की आशंका बनती है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से बचें और शत्रुओं से चौकन्ना रहें। पारिवारिक मुद्दों पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। सर्दी के मौसम में बच्चों के गले में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- गोल्डन कलर की रिस्ट वॉच पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के इच्छुक व्यक्तियों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को बेकार की गतिविधियों में ध्यान नहीं देना चाहिए। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक प्रतिद्वंदियों पर नज़र रखने की जरुरत है। साझेदार की सलाह को बिना सोचे-समझे अमल न करें। कार्यक्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मिलने के बाद पुरानी यादें ताज़ा होंगी। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम प्रसंग दस्तक दे सकता है। आस-पड़ोस में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News