आज का राशिफल 24 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 04:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में छुपे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने किसी अधीनस्थ सहकर्मी से कुछ नया सीखने को मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में आज अकेले कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- काले रंग के कपड़े न पहनें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बहुत दिनों बाद व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन नज़र आयेंगे। व्यतिगत मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की तरफ ध्यान एकाग्र करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय- घर की पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज रुके सभी काम अपने आप बनते नज़र आयेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों को अपनी बुद्धिमत्ता और कार्य कौशल से निपटाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, वे आपकी पदोन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज खरीदारी के लिए बाज़ार जा सकते हैं। युगल प्रेमियों के संबंधों को परिवार के सदस्यों की सहमति मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बदलते मौसम में आपको अपने साथ-साथ परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कारोबार में अपने आज के लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- मोची को लोहे की कील दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मेहनत और परिश्रम से कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी की किसी डील में आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के लेन-देन के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार के लिए कोई नई मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला अधिकारी के साथ अनबन हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझे बोली गई बात आपका अपना अहित कर सकती है।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें