आज का राशिफल 22 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Dec 22, 2022 - 06:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन भर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ बनते काम अचानक से रुक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को लेकर मानसिक तनाव महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में कम और खेलकूद में अधिक लगेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य की बातें आपको भावुक कर सकती हैं परन्तु ध्यान रहे आज किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भावुकता से नहीं अपितु बुद्धिमत्ता से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, जिस कारण बैचनी महसूस करेंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात करने से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में व्यापार करने के बारे में विचार कर सकते हैं। पुराने निवेशों से आज लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। पारिवारिक व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन पुरानी यादें ताज़ा करके ख़ुशी महसूस करेंगे। नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभप्रद रहेंगे। विद्यार्थी अपनी जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आयेंगे।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ कपड़ों की खरीदारी का प्रोग्राम बना सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी भी प्रकार के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान को अनुशासित रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक फोकस होने की आवश्यकता है। आज पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी भी काम को शुरू करने से पहले दिन की अपेक्षा दिमाग पर भरोसा करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परीक्षा में परिणाम प्राप्त होंगे। बाहर के खानपान से बचें, अन्यथा पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी भी नयी योजना पर पैसे निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार करने की आवश्यकता है। भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising