आज का राशिफल 18 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। सोचे हुए सभी कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। पिता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थी अपनी मेहनत से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। व्यापार में किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर से पूर्व उसके सभी पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने नेतृत्व से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। व्यापार के विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आएगा। कोई बनता काम बिना कारण रुक जाने से मन उदास होगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, परन्तु शाम तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज खुद को थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिस कारण कर्जा लेने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कला से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ धन आध्यात्मिक कार्यों में व्यय करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का मनचाही जगह पर स्थानान्तरण हो सकता है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन अथवा मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी काम समय पर पूरा करेंगे। युवा वर्ग अपने करियर में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो उनके लिए लाभदायक रहेंगे। आज तला-भुना और तेज़ मसालों वाले भोजन से दूर रहें वर्ना एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News