आज का राशिफल 7 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Dec 07, 2022 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकार से जुड़े कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में समस्या आ सकती है। आज किसी को पैसा उधार न दें, वापस मिलने की सम्भावना कम है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ सकारात्मक व्यक्ति के सानिध्य में रहने से खुद के व्यक्तित्व में निखार आएगा। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अधिकतम समय व्यतीत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ेगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता है। आज सोच-समझ कर व्यापार में किये गए निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, जो हर परिस्थिति में आपको सहयोग देंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण अपने निजी कामों को पूरा कर पाने में असमर्थ रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को परिवार की स्वकृति मिलने से खुशी मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर रुके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से चल रहे तनाव से आज़ादी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है। निजी संपर्कों की मदद से रुके कामों को गति प्राप्त होगी। बाहर के खान-पान से परहेज़ रखें।
उपाय- बच्चों को खट्टी मिट्ठी टॉफी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अपने घर के नवीनीकरण के बारे में विचार कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। कारोबार के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बीती हुई नकारात्मक बातों को याद करके अपने आज को खराब न करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आज किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising