आज का राशिफल 5 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कुछ बनते कामों में रुकावट आने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी से अधिकारीगण प्रभावित होंगे। आज कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद रख सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में रहने वाले मित्रों से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। अचानक धन की प्राप्ति के योग बनते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक फोकस दिखाएंगे। भाई-बहन के रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज निर्धारित किये गए सभी काम धीमी गति से पूरे होते दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से किसी खास विषय में चर्चा करेंगे। अनजान व्यक्तियों पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें।  
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पुरानी बातों को याद कर के कुछ भावुक हो सकते हैं। बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखने में सक्षम रहेंगे। आपकी विनम्रता से सभी लोग प्रभावित होंगे। किसी दूसरे के मुद्दों में घुसने की कोशिश न करें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। आपके परिजन अपनी समस्याओं को आपके साथ साझा करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में मित्रों की मदद से अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के पास काम की अधिकता रहेगी परन्तु वे परिवार के साथ अच्छा समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।
उपाय- शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News