आज का राशिफल 1 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 06:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही चुनौतियों भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अपने सकारात्मक विचारों से कुछ जटिल कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी।
उपाय- भूरी चीटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। गृहस्थी के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा परन्तु आज शुरू किये गए सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। रुका धन वापस मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिलेगा। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत क्षमताओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में कोई अच्छी डील मिलने की सम्भावना है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिनचर्या के काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। लम्बे समय से चल रही शारीरिक परेशानी से थोड़ा आराम मिलेगा। सोच-समझ कर आज यदि व्यापारिक योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे तो परिणाम अनुकूल प्राप्त होंगे।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विदेश से सम्बंधित व्यापार में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन में भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। युगल प्रेमियों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में कुछ प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। नौकरी में मनचाही जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय- परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी नए व्यवसाय की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। जीवनसाथी से अपनी किसी परेशानी को साझा करने से मन हल्का महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसले के लिए अभी थोड़ा ओर इंतज़ार करना होगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी परन्तु आपको सलाह दी जाती है की व्यापारिक मामलों में भावुकता से काम न लें।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News