आज का राशिफल 25 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Nov 25, 2022 - 06:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों के कारण मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और उनके लंबित कार्यों को गति प्राप्त होगी।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार में दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी परन्तु मेहनत अनुसार लाभ न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। अपने पुराने अनुभवों का स्मरण करते हुए नए कामों को शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- काले रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम में अधिक निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर के बड़ों का प्यार और स्नेह आप पर बना रहेगा।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज विपरीत परिस्थितियों का सामना अपनी बुद्धि और विवेक से करने में सक्षम रहेंगे। व्यक्तित्व में कुछ सकारात्मक परिवर्तन नज़र आयेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
उपाय- रसोई में बैठ कर खाना खाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में गलत बातों का खुल कर विरोध करना आपके सहकर्मियों को पसंद नहीं आएगा। व्यापारिक कार्यों में लेन-देन करते समय चूक हो सकती है, सावधानी बरतें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा मंदा रहने की आशंका है।
उपाय- छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति के बारे में उच्च अधिकारी चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। घर की साज-सज्जा पर कुछ पैसा व्यय करेंगे। व्यापारिक वर्ग आज किसी से उधार लेने से बचे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। घर के बड़ों को घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- काले और सफ़ेद रंग का कम्बल किसी जरूरतमंद को दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ी डील मिलने की सम्भावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। आज साहसिक यात्रा करने से बचें। भाइयों अथवा मित्रों के साथ किसी छोटी से बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए आज बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- सुंदर कांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising