आज का राशिफल 24 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ के कामों को अपनी निगरानी में करवाएं। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा करने से हानि उठानी पड़ेगी। युगल प्रेमियों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए छोटी यात्रा का योग बनता है, जो आपके लिए शुभकारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण विषय पर परिजनों की सलाह ध्यान से सुनें और अपनी बुद्धि, विवेक से निर्णय लें।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में कुछ परिवर्तन करने का विचार बनेगा। घर के बुजुर्गों के मार्गदर्शन से पिछले कुछ दिनों से चल रही दुविधा से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में किसी उलझन के कारण कोई अच्छी डील गवा बैठेंगे। जल्दबाज़ी में काम करने से बचें। व्यर्थ के वाद-विवादों में अपना समय नष्ट न करें। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार आपको प्रसन्न करेगा।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं रहेगी। अपनी वाक्पटुता से कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों में सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- मूंग की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।  व्यवसायिक गतिविधियों में तेज़ी रहेगी।  जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- आज जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, बिना कारण किसी वाद-विवाद में खुद को न उलझाएं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। व्यापार में नयी योजनाओं पर काम करेंगे परन्तु आज निवेश के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय गति पर ध्यान दें अन्यथा आज चालान कट सकता है।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी कामों को पूरा करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भाइयों से हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News