आज का राशिफल 13 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Nov 13, 2022 - 06:49 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच पिछली बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी आलस्य के कारण अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं। घर के बड़ों को कोई पुराना रोग दोबारा से परेशान कर सकता है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में बनते कामों में अड़चने आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि से कुछ जटिल कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बनता है।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज पिछले कुछ समय से रुके कामों को गति मिलेगी परन्तु घर के बुजुर्गों की सलाह का अनुसरण करने की आवश्यकता है। आज वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है, बिना कारण किसी से बहस न करें।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक रुका पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थी विदेशी भाषा सीखने में रुचि दिखायेंगे।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निपटाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है, साथ ही आपके नेतृत्व की क्षमता में सुधार होगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर की किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है, सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन भर खानपान को व्यवस्थित रखने की जरुरत है।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरुरत है। अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा करने से हानि उठानी पड़ेगी। आज व्यापारियों को किसी नए काम में हाथ नहीं डालना चाहिए।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। कारोबार में कोई नयी डील मिलने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। परिजनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विवाद ग्रस्त मुद्दे पर बहसबाजी करने से बचें। भाइयों के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising