आज का राशिफल 29 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Sep 29, 2022 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज रुकी हुई कोई पेमेंट मिलने की सम्भावना है। घर के अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन से कोई महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहें।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ दिनों से परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज किसी से बहसबाजी न करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता रहेगी। घर के कोई जरुरी बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी नए व्यक्ति के साथ व्यापार करते समय सतर्क रहें। पेट से सम्बंधित रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सुख और समृद्धि से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा परन्तु युगल प्रेमियों के जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। भौतिक संसाधनों की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। आधात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक वर्ग को आज उनकी उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। आज कुछ अनचाही परिस्थितियों को धैर्य से निपटाने की कोशिश करें। करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कुछ अटके कामों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। संतान को नए अवसर प्राप्त होंगे। घरेलू विवादों को आपस में बातचीत करके निपटाने का प्रयास करें।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 

Niyati Bhandari

Advertising