आज का राशिफल 26 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Sep 26, 2022 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यस्तता से भरा दिन रहेगा, जिस कारण शाम तक खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच कर करें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नकारात्मक व्यक्ति के संपर्क में आने से हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी में लापरवाही से काम करने के कारण अधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में अपनी योजनाओं पर बिना सोचे समझे अमल न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों से लाभ मिलेगा। युवा अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय करेंगे। विदेश में रहने वाले मित्र से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में आज अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त करेंगे। काम की अधिकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में साझेदार की मदद से कुछ लाभ मिलेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। परिजनों की किसी समस्या को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप उनको खरीदने में पैसा व्यय करेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप अपनी पेशेवर और निजी जीवन दोनों जगहों में चीजों को अच्छे से प्रबंधित कर पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी कामों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी निवेश के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising