आज का राशिफल 29 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Aug 29, 2022 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप अपने सभी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे। बिना कारण क्रोध करने से बचें। आज व्यापार के जरूरी निर्णयों को भावनाओं में आकर न लें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थी आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में काम की अधिकता के समय अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान देना चाहिए।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अधिकारी के मिजाज को देखते हुए अपने निर्णयों पर काम करें। विद्यार्थियों को समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। युवा अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बहन किसी परेशानी में आपसे मदद मांग सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने मन मुताबिक काम मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। त्वचा सम्बन्धी रोग हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में अधिक मेहनत करनी होगी। आपके पारिवारिक मुद्दों पर बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हस्ताक्षर से पहले पढ़ अवश्य लें।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के आचरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आप अपनी व्यापारिक समस्याओं का सोच-समझ कर निवारण करने की कोशिश करें। आज पैसों के लेन-देन के समय सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम को सहकर्मियों के साथ साझा करें अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा। आज आपके संपर्कों से व्यापार की कोई नयी डील मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

 

Niyati Bhandari

Advertising