आज का राशिफल 15 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई में कम और खेलकूद में अधिक लगेगा। पारिवारिक जीवन में बेकार के मुद्दों पर बहसबाजी करने से बचें। बच्चों के भविष्य के लिए किसी करीबी से चर्चा कर सकते हैं।
उपाय- पानी ज्यादा पीना चाहिए।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता और जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथ वेस्ट में लगायें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। संतान को अनुशासित रखना आज मुश्किल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज बहुत दिनों से लंबित घरेलू कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्य आपके बेहतर व्यवहार से खुश नज़र आयेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी को उधार देने से बचें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन संचित करने की योजना बनायेंगे।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6

मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के साथ छुट्टी का भरपूर आनंद लेंगे। घर में मेहमानों के आने-जाने से घर का माहौल सुखद रहेगा। शाम को परिवार के साथ वस्त्रों की खरीदारी का कार्यक्रम बना सकता है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थी आगामी परीक्षा को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। आज अपनी बातों को खुल कर व्यक्त करने में परेशानी महसूस करेंगे। युगल प्रेमी अपनी वाणी में नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। समाज सेवा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपको लाभ दिला सकते हैं। आंखों से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन भर जोश से भरे रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भाइयों और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News