आज का राशिफल 14 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नव विवाहित जोड़ों को संतान सम्बन्धी शुभ समाचार मिल सकता है। सरकार से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। विषम परिस्थिति में आज आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह से हल निकलेगा। युवाओं को करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। वाहन से सम्बंधित कोई भी कार्यवाही आज स्थगित करना अच्छा निर्णय होगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास होगा। राजनीति के क्षेत्र में आज आपका रुझान बढ़ेगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन भर खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ साझा न करें अन्यथा वो सार्वजनिक हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में अहंकार की भावना न आने दें।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्स एप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विलासतापूर्ण वस्तुओं में आज पैसा व्यय करेंगे। बिना सोचे-समझे पैसा खर्चा करने के कारण मासिक बजट बिगड़ सकता है। युगल प्रेमियों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिलेगी। घरेलू जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपका क्रोध आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पीछे धकेलेगा। व्यापार में निवेश से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लें। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। समाज और व्यवसाय दोनों जगह आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का हल निकाल पाने में सफलता मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News