आज का राशिफल 12 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Aug 12, 2022 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज काम की अधिकता बनी रहेगी पर आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बहुत समय से नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलेगी।
उपाय- आदित्य हृदय का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। संतान की शिक्षा से सम्बंधित कोई योजना फलीभूत होगी। आज अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और मोबाइल गेम में अधिक रहेगा। नौकरी में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। प्रियजनों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी कीमती खोई हुई वस्तु आज वापिस मिलने से मन प्रसन्न होगा। भाई-बहन के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज का दिन आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपने अन्दर किसी भी काम को लेकर अहंकार न आने दें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल सम्पत्ति के लेन-देन के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की उच्च अधिकारी सराहना करेंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वाणी में संयम रखें।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिस कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम को देखते हुए आपको पदोन्नति मिल सकती है। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising