आज का राशिफल 27 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Jul 27, 2022 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। घर के बड़ों और अनुभवी सदस्यों की सलाह का अनुसरण करने से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करेंगे।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज फाइनेंस से सम्बंधित जो भी निर्णय लेंगे वो आपके पक्ष में आएगा। परिवार में कुछ दिनों से चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी। आज किसी से उधार लेने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार की नयी योजनाओं को लागू कर सकते हैं, जिससे निकट भविष्य में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी दिनचर्या में खानपान को व्यवस्थित करने की जरूरत है।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के दबाव में आकर कोई भी अनुचित कार्य करने से बचें अन्यथा आपको उसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज व्यापारिक कार्यों में धैर्य रखने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपने संपर्कों की मदद से व्यापार की कोई नयी डील हासिल करेंगे। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज सुलझता दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में किसी जटिल कार्य को पूरा करने में आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता आपके घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती है। आपके अधीनस्थ कर्मचरियों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। युगल प्रेमियों को अपने रिश्ते में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी काम में मेहनत का पूरा परिणाम न मिलने के कारण मन असंतोष से भर सकता है। किसी अनुबंध या महत्वपूर्ण कागज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उसका अच्छे से अध्ययन अवश्य करें।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल संपत्ति में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान की शिक्षा के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक मेलजोल में आज आप व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय करेंगे। मित्रों और भाइयों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Niyati Bhandari

Advertising