आज का राशिफल 21 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Jul 21, 2022 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके सभी निर्णयों पर परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। आपके सरल स्वभाव और मधुर वाणी के कारण आपके करीबी आपसे प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज धन संचय करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों की तलाश आज पूरी होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। वे पढ़ाई के क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत से अधिक और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय खबर आ सकती है।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपको दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव की जरूरत है। बाहर के खानपान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। साझेदारी में काम कर रहे व्यक्तियों के बीच मतभेद हो सकता है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और बुद्धिमत्ता की सभी प्रशंसा करेंगे। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। आज धन का निवेश करने से बचें।
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज संतान की उच्च शिक्षा के लिए बेवजह की भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। कार्यस्थल में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक होगी। आज किसी को भी उधार न दें, वापसी मिलने की सम्भावना कम है। कारोबार में कोई मशीनरी खराब हो सकती है।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में दिन भर व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए जोखिम भरे निर्णय भी आज आपको लाभ दिलवाएंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising