आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Jun 25, 2022 - 12:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात. जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। व्यापार में आपके प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, परन्तु आप अपनी समझ बूझ से सभी परेशानी को पार कर जायेंगे।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।
 

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपनी परेशानियों को उस व्यक्ति के साथ साझा कर सकते हैं जो आपकी भावनाओं को समझे। निजी कामों में रूकावटे आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे।
उपाय- माता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज मन व्यर्थ के कामों की तरफ भागेगा। विद्यार्थियों को भी पढाई में ध्यान एकाग्र करने में परेशानी होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में बदलाव करने का मन बना सकते हैं।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में आज लाभ की ज्यादा उम्मीद न रखें। भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की संगति पर नज़र रखने की जरुरत है।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापार की महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल दिन है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज के दिन का अधिकतम समय आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमते हुए व्यतीत करेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर जागरूक रहेगी। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। आज दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। आपकी योजनाओं को परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। कुछ पुराने विवादों के निपटारे के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। करीबी दोस्त के साथ वैचारिक मतभेद होंगे, जिनको बातचीत कर के निपटाने की कोशिश करें, अन्यथा छोटी से बात बड़ा रूप ले सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising