आज का राशिफल 24 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Jun 24, 2022 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पिता के साथ चल रहा मतभेद आज सुलझता दिखाई देगा। अपने घर के नवीनीकरण के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ावा देने में पिता सहयोग करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अधिक भावुकता के कारण आप किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। युवाओं को अपने करियर को संवारने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बनती है।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी। व्यापार के विस्तार के लिए घर के किसी बुजुर्ग से मिली सलाह सहायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों का धैर्य उनको ध्यान एकाग्र करने में मदद करेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार में अधिक निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में अपनी आगामी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। अपनी आंतरिक शक्ति को बेहतर बनाने के लिए आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के बीच सहयोग रहेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर सुस्ती का अनुभव करेंगे। आज कीमती वस्तुएं आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है। क़ानूनी मामलों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। काम की अधिकता होने के कारण आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। युगल प्रेमियों के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। त्वचा सम्बन्धित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील को आज फाइनल करेंगे। व्यवसाय में आपके परिश्रम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दोस्त के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिस कारण मन व्यथित होगा। विपरीत लिंगी के साथ कहासुनी होने की सम्भावना है। आज मन और दिमाग शांत रखकर दिन निकालना लाभदायक होगा।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising