आज का राशिफल 19 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Jun 19, 2022 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों का बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में उत्साह से भरे रहेंगे, जिस कारण सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज सफलता मिलेगी। आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के बड़ों के साथ कोई योजना बना सकते हैं।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा  दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भावनाओं में आ कर आज किसी से कोई वादा न करें, जिसके कारण आपको भविष्य में पछताना पड़ें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- चावल में हल्दी मिला कर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ दिनों से चल रहा पारिवारिक तनाव आज शांत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे विवाद से छुटकारा मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में बनते कामों में अड़चने आने से मन परेशान हो सकता है। ख़राब चल रहे स्वास्थ्य के कारण नौकरी में आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवा आज अपने रुके कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमें बहुत हद तक उनको सफलता भी मिलेगी। किसी को दिया हुआ उधार आज वापस मिलेगा। घर परिवार के माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढाव से भरा रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे को हर परिस्थिति में सहयोग करेंगे।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यापार में धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। आपको यह जानना जरुरी है कि संतोष से बड़ी दुनिया में कोई चीज़ नहीं है। इसलिए बेकार के लालच से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। यदि कोई सम्पत्ति खरीदने का विचार कर रहे है तो दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। आज अनावश्यक विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। अविवाहित व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल मिल सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके पद में वृद्धि होने की सम्भावना है। परन्तु अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising