आज का राशिफल 13 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Jun 13, 2022 - 08:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की गतिविधियों पर नज़र रखें। वे आपके बनते कामों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को पूरा करने का अतिरिक्त दबाव रहेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज मन एकाग्र करने में समस्या होगी। उनका मन मोबाइल अथवा सोशल मीडिया में अधिक लगेगा। जिसका असर उनकी शिक्षा में दिखाई देगा। व्यापार की विपरीत परिस्थितियों में माता का सहयोग मिलेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सभी कामों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनेगा। आज व्यवसाय में अधिक निवेश न करें।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। विदेशी मित्रों से व्यापार में नयी डील मिलने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य कौशल से अधिकारियों का विश्वास जीत लेंगे। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में आज स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ बेकार की वस्तुओं में पैसा व्यय करने के कारण आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमत्ता से कुछ जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।  
उपाय- सफेद चंदन का टीका करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की बिना कारण की जिद्द को पूरा न करें। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ती गर्मी के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप भाग्य से अधिक अपने कर्मों पर विश्वास करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। युवा अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी चाहिए।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको अपने काम में फोकस करने में परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को अधूरे में छोड़ना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल कम दिखाई देगा।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising