आज का राशिफल 18 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Apr 18, 2022 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में आपके परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। 
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर नजर आएंगे। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक और आध्यात्म की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। अपने रुके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कार्यक्षेत्र में कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। 
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में महत्वपूर्ण मामलों में बहुत सोच-समझ कर निर्णय लें। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। भाई-बहन के रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास न करें। 
उपाय- बहन को कोई उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ आज भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे परन्तु खर्चा सोच-समझ कर करें वरना आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का कार्यक्रम बनायेंगे। 
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों का दिन काम की व्यस्तता से भरा रहेगा। आज मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। मन शांत करने के लिए आप किसी धार्मिक स्थान घूमने जा सकते हैं। 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मेहमानों के सत्कार में व्यस्त रहेंगे। घर अथवा फैक्ट्री की मरम्मत का काम शुरू करवा सकते हैं। बाहर का खाना खाने से पेट से सम्बंधित कोई रोग होने की सम्भावना है। 
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। भाइयों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 
उपाय- नीम के पेड़ पर प्रतिदिन जल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising