आज का राशिफल 16 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Apr 16, 2022 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। रुके सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। युगल प्रेमियों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून का अनुभव होगा। 
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज दिन भर कुछ परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का आपके जीवन में हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आएगा। आपके सरल स्वभाव का करीबी रिश्तेदार लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें। 
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। 
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में अपनी कुछ नीतियों में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। बाहर के खानपान का ध्यान रखें, पेट से सम्बंधित कोई रोग होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। अपने सभी कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी विशेष उपलब्धि से सम्मानित किया जा सकता है। 
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय कर सकते हैं। आलस्य के कारण अपने कुछ जरुरी कामों को अधूरा छोड़ सकते हैं। आय के साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 
उपाय- आटा मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। 
उपाय- काले-सफ़ेद तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी भी जरुरी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसका अध्ययन अवश्य करना चाहिए। 
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ किसी ग़लतफहमी के कारण कहासुनी हो सकती है, जिसको बातचीत करके निपटाने का शीघ्र प्रयास करें। युवा वर्ग को अपना समय व्यर्थ में बर्बाद न करके अपने भविष्य के बारे में विचार करना चाहिए। 
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising