आज का राशिफल 6 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Apr 06, 2022 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कामकाज के नजरिए से आज का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। आपका मन काम में कम लगेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते थोड़े परेशान रहेंगे। मूलांक 1 वालों के जीवन में आज कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय- सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज खरीदारी पर जा सकते हैं। नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। आज आपके खर्चे आपकी बचत से अधिक रहेंगे। कुछ अवांछनीय खर्चे भी आपके सामने खड़े हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज हर संभव तरीके से अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में आज मेहमानों का आना हो सकता है।
उपाय-  गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोग आज सफलता हासिल करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप स्वयं के रख-रखाव पर ध्यान देंगे।
उपाय-  एक हरा नारियल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शाम को कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी।
उपाय- जीवनसाथी को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे। जिनके साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप स्वयं के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे।
उपाय- आज के दिन गुलाब के इत्र की कुछ बूंदे नहाने के पानी में डालकर नहाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। स्वयं के लिए खरीदारी पर जाएंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही अपनी परेशानियों का हल मिलेगा।
उपाय-  परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। आज आप नए वस्त्र इस्तेमाल करेंगे।
उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन रोमांचक रहेगा। आप रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ अलग करना चाहेंगे। आज आपका मन रोमांचक चीजें करने के लिए उत्तेजित रहेगा।
उपाय- आज के दिन किसी जरूरी काम पर जाने से पहले दही और शक्कर खाकर जाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising