आज का राशिफल 1 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Apr 01, 2022 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। अपने मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पिता के सहयोग से आपके रुके काम बनेंगे। 
उपाय-  तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को करियर में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 
उपाय-  माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। आज यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो उनको सफलता मिलेगी। घर के बड़ों का प्यार और स्नेह आप पर बना रहेगा। 
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में आपके शत्रुओं पर आपका नियंत्रण रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव दिखाई देंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने से बचें। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। 
उपाय-  सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। आज पदोन्नति के साथ-साथ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आपकी जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। 
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भर सुस्ती का अनुभव करेंगे। पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दाम्पत्य जीवनं में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। 
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की किसी परेशानी में उसकी मदद करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आज पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। 
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। मन की शांति के लिए अध्यात्म का सहारा लेंगे। आज कानूनी मामलों में नतीजे आपके पक्ष में आ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करेंगे। 
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आवेश में आकर अपना कोई बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सुअवसर मिलेंगे।
उपाय-  भाइयों को मीठा खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising