आज का राशिफल 22 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Mar 22, 2022 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी कार्यों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल में कमी दिखाई देगी। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। संपत्ति में निवेश को कुछ समय के लिए टालने की कोशिश करें।
उपाय-  सोना धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसायिक कार्यों के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा थोड़ी थकान भरी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में कुछ स्थिति आपके लिए निराशाजनक हो सकती है।
उपाय- चावल का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को श्वास सम्बन्धी कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। अपने रुके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना है। विदेशी मित्रों से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- हाथी की सवारी करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलने की सम्भावना है। उच्च अधिकारीयों के साथ आपके सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण रहेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए आवेदन देने के लिए अनुकूल दिन है। बिज़नस में किसी नए अनुबंध में हस्ताक्षर कर सकते हैं।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। युगल प्रेमियों के बीच चल रही ग़लतफ़हमी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घुमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को सुधारने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति पर नजर रखने की आवश्यकता है। संतान की छोटी मोटी गलतियों को नज़रअंदाज करने का प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति के साथ साथ स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है।
उपाय- गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मकान अथवा वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदार के मुश्किल समय पर मदद करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। वाहन चलाते समय गति को नियंत्रण में रखें, चोट लगने की सम्भावना है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में मांगलिक कार्यों में बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और सोशल मीडिया में अधिक रहेगा। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की उलझन से बचने की कोशिश करें।
उपाय- मीठा बांटे।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising