आज का राशिफल 19 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Mar 19, 2022 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में आप अपने सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी। आज आप कुछ नया सीखेंगे जिससे आपके कौशल  में वृद्धि होगी। आज काम ज्यादा होने के कारण निजी चीजों को कम समय दे पाएंगे।
उपाय- गुड़ का दान मंदिर में करें, आपको लाभ मिलेगा।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप सारा दिन जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
उपाय-  गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा के उत्तम परिणाम मिलेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय-  हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।
उपाय- गुड़ का दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापार में कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। व्यापार और वाणिज्य से जुड़े हुए लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज होने वाले सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साथ ही साथ आप अपने निजी संबंधों को भी समय दे पाएंगे।
उपाय-  तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। धन संचय करने में आपको सफलता मिल सकती है।
उपाय-  सफेद चंदन से तिलक कर शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से बेकार के विवाद को नजरअंदाज करें। पिता से आपको किसी जरूरी काम में सहयोग मिलेगा।
उपाय-  कुत्ते को गुड़ से बनी मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सरकारी कामों में अड़चनें आ सकती हैं। किसी नए काम में निवेश न करें। अपने कामों के लिए दूसरों पर भरोसा करना बेकार है। आपके करीबी दोस्त भी आज जरूरत के समय पर पीछे हट सकते हैं। आपके सभी काम आज स्वयं की मेहनत से पूरे होंगे।
उपाय- गुड़ का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपनी मेहनत से आप सबसे प्रशंसा बटोरने में कामयाब रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी मेहनत के बदले आज आपको कोई इनाम मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। किसी परीक्षा में भाग लेते हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising