आज का राशिफल 16 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Mar 16, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नौकरी से रुके कामों को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारीयों की वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है परन्तु व्यापारिक वर्ग आज अधिक लाभ की आशा न रखें।
उपाय-  सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कामों में कोई न कोई विघ्न पड़ेगा। महत्वपूर्ण काम स्थगित होगा। कारोबार को विस्तार के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के अनुभवी व्यक्तियों के साथ अपने काम के मुद्दों की चर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा। कुछ समय पहले किए गए निवेश से आज लाभ मिलना शुरू होगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक संपत्ति के विवाद आज सुलझ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों को घर न बनाने दें। ससुराल से कोई मेहमान आपसे मिलने आएगा।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में किसी नयी डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ अवश्य लें। बहुत दिनों से रुका धन आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय और खर्चों में संतुलन बनाने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। युगल प्रेमी अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- देसी घी का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में अपने सीनियर्स के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। संतान के कारण आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार की अपनी योजनाओं को आज किसी के साथ साझा न करें। मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय- काले और सफ़ेद रंग के तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर-परिवार में वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की तरफ अधिक रहेगा। वे नयी चीजों को सीखने में अपनी रुचि दिखायेंगे।
उपाय- लोहे का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। जोखिम भरे कामों को अभी टालने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising